Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कनाडा में भारतीयों को पानी वाली जगहों पर जाते समय सावधानी बरतने की दी गई सलाह

कनाडा में भारतीयों को पानी वाली जगहों पर जाते समय सावधानी बरतने की दी गई सलाह

By Abhimanyu 
Updated Date

New Delhi : कनाडा में पिछले दिनों अगल-अलग जगहों पर डूबने से छात्रों की मौत की खबर सामने आयी है। जिसके बाद टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गयी है। जिसमें भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों को पानी वाली जगहों पर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

पढ़ें :- कनाडा में एक और भारतीय छात्रा कस ​कत्ल: गुजरात की 22 साल की विधि की चाकू मारकर हत्या

दरअसल, राजस्थान चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं निवासी 32 वर्षीय भारतीय युवा राघव सोनी उर्फ राघवेंद्र की 11 अप्रैल को कनाडा के टोरंटो जिले में ब्रमटोने शहर में हर्ट लेक झील में नाव दुर्घटना के कारण डूबकर मौत हो गयी थी। 20 मई 2026 को कनाडा के हेमिल्टन शहर में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक मंदीप स्विमिंग पूल में डूबने से जान चली गयी थी। ऐसी घटनाओं को देखते हुए टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है।

पढ़ें :- Japan Earthquake : जापान में 7.4 तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह

एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में भारतीय नागरिकों के डूबने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारतीय नागरिकों, खासकर वहां पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे झीलों, नदियों, समुद्र तटों या पानी वाली अन्य जगहों पर जाते समय बहुत सावधानी बरतें। सलाह दी जाती है कि सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें, अनजान या असुरक्षित पानी में न जाएं और जहां ज़रूरी या ज़रूरी बताया गया हो, वहां लाइफ जैकेट पहनें।

Advertisement