England vs India, 5th Test – Live Cricket Score: ओवल टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत हुई। भारत ने सीरीज के आखिरी मैच को 6 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ गिल ब्रिगेड ने सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लेकिन, इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 367 रनों पर ढेर हो गयी।
पढ़ें :- क्या 2020 का इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड को उसी के घर में किया था क्लीन स्वीप
दरअसल, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के अंतिम दिन भारत को सिर्फ चार विकेट ही चाहिए थे, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रनों की दरकार थी। लेकिन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज टिक नहीं सके। इस मैच में सिराज ने पांच विकेट और कृष्णा ने चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, आकाश दीप को एक विकेट हासिल हुआ।
इससे पहले चौथे दिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य करीब बेहद आसानी से पहुंचती नहीं नजर आयी, लेकिन स्टंप्स से कुछ एक-डेढ़ घंटे पहले भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त वापसी की।ओवल टेस्ट के चौथे दिन हैरी ब्रुक और जो रूट के बीच 195 रनों की साझेदारी ने भारत को मैच से लगभग बाहर कर दिया था, लेकिन ब्रुक के आउट होने के बाद जैकब बेथेल और जो रूट भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद जीत के लिए 37 रन भी बहुत ज्यादा लगने लगे।
अचानक से पूरा मोमेंटम भारत की तरफ शिफ्ट होगा। भारतीय गेंदबाज पूरी तरह हावी नजर आए। अगर खराब रोशनी और बारिश रुकावट नहीं बनती तो रविवार को ही मैच का नतीजा आ सकता था। स्टंप्स की घोषणा तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे, जेमी स्मिथ 2 रन और जेमी ओवरटन 0 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आखिरी दिन इंग्लैंड को पहला झटका स्मिथ के रूप में लगा, जिन्हें 2 रन के निजी स्कोर पर सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद सिराज ने ओवरटन 9 रन के स्कोर पर चलता किया। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को आउट कर इंग्लैंड की मुशकेल्न बढ़ा दी। इसके बाद गस एटकिंसन कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये। उन्हें बोल्ड करके सिराज ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का नतीजा 2-2
पहला मैच (हेडिंग्ले, लीड्स): इंग्लैंड 5 विकेट से जीता
दूसरा मैच (एजबेस्टन, बर्मिंघम): भारत 336 रनों से जीता
तीसरा मैच (लॉर्ड्स, लंदन): इंग्लैंड 22 रनों से जीता
चौथा मैच (एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर): ड्रॉ
पढ़ें :- यूपी में चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, अवध व पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
पांचवां टेस्ट (केनिंग्टन ओवल, लंदन): भारत 6 रनों से जीता