IND vs AUS 1st ODI Live Update: आज 19 अक्टूबर 2025 से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। मेहमान टीम ने 25 रन के स्कोर तक अपने तीन अहम विकेट खो दिये हैं।
पढ़ें :- RCB vs LSG Live : आज विराट कोहली और ऋषभ पंत की टीम के बीच होगी भिड़ंत, जानें- किसका अब तक पलड़ा भारी
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के दो ओपनर- रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल, सूझबुझ के साथ शुरुआत की, लेकिन 4 ओवर की चौथी गेंद पर जोश हेजलवुड ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। रोहित शर्मा पहले वनडे में 14 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उस समय टीम का स्कोर 13 रन था। फिर 21 रन के स्कोर पर विराट कोहली 8 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। भारत को दूसरा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 25 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 18 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, भारत ने 10 ओवर में 27 रन बना लिए हैं।