Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई: जितिन प्रसाद बोले-साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ अब यूपी को बड़े पैमाने पर मिलेगा रोजगार

जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई: जितिन प्रसाद बोले-साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ अब यूपी को बड़े पैमाने पर मिलेगा रोजगार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले का केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि, इस महत्वपूर्ण इकाई के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया।

पढ़ें :- मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या फिर सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग: सीएम योगी

केंद्रीय राज्य मंत्री जि​तिन प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। भारत पहले से ही पांच सेमीकंडक्टर यूनिट निर्माण के एडवांस स्टेज में हैं, अब 6वीं यूनिट के साथ देश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है।

पढ़ें :- केरल के मुख्यमंत्री के नाम का कल हो जाएगा एलान, कई दौर की बैठक के बाद नाम पर लगी मुहर

उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण इकाई के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया। आत्मनिर्भर भारत के इस दृष्टिकोण द्वारा साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ अब उत्तर प्रदेश को बड़े पैमाने पर रोजगार भी प्राप्त होगा।

Advertisement