नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को नीट परीक्षा लीक होने के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजनों से मुलाकात किए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं-मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए।
पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के आंसू, उनका बिलखना – इससे बड़ा कोई दुःख नहीं होता। ये एक ग़म उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा -और साथ ही रह जाते हैं इस टूटी और भ्रष्ट education system के बारे में कई सवाल।
अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के आंसू, उनका बिलखना – इससे बड़ा कोई दुःख नहीं होता।
ये एक ग़म उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा – और साथ ही रह जाते हैं इस टूटी और भ्रष्ट education system के बारे में कई सवाल।
पेपर लीक | रद्द परीक्षाएं | सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद – हमारे… https://t.co/vBNOyxJKSu
पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 1, 2026
पेपर लीक, रद्द परीक्षाएं, सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद-हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है जो खुद बेईमान है। और उसके बाद भी प्रधानमंत्री की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को “माफ़” करने की बात करते हैं।
क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले जिन्होंने अपने बच्चे को खोया है या उन लोगों से जिनकी जमा पूंजी, ज़िंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए? जवाब है नहीं! भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं – मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए।
पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब