India’s ‘Trishul’ military exercise: भारत के साथ लगती समुद्री सीमा पर स्थित विवादित सर क्रीक क्षेत्र के पास भारतीय सेना संयुक्त सैन्य अभ्यास करने वाली है। तीनों सेना का संयुक्त अभ्यास पश्चिमी सीमा पर 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। जिसको ‘त्रिशूल’ नाम दिया गया है। इस बीच पाकिस्तानी सेना में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नावीद अशरफ ने सर क्रीक क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों का दौरा किया है।
पढ़ें :- भारत को खल रही मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज की कमी? 350+ का स्कोर भी पड़ रहा छोटा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) का संयुक्त सैन्य अभ्यास सर क्रीक-सिंध-कराची अक्ष पर केंद्रित होगी, जिसे पाकिस्तानी ‘पाकिस्तान का गहरा दक्षिण’ बताते हैं। भारत ने इस क्षेत्र में नोटिस-टू-एयरमेन (NOTAM) जारी किया है। इस बीच पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल अशरफ ने सर क्रीक से जिवानी तक पाकिस्तानी की समुद्री सीमाओं के हर इंच की रक्षा की शपथ ली, जो इस क्षेत्र पर पाकिस्तान के बढ़ते रणनीतिक फोकस को दर्शाता है। भारत की घोषणा के बाद इस्लामाबाद अपनी दक्षिणी कमांड में सतर्कता बढ़ाने के लिए मजबूर हो गया है और पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के सिंध और पंजाब में दक्षिणी कमांड के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वायुसेना और नौसेना को किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। बहावलपुर स्ट्राइक कोर और कराची कोर को विशेष तैयारियों के लिए चुना गया है। पाकिस्तान के शोरकोट, बहावलपुर, रहीम यार खान, जैकोबाबाद, भोलारी और कराची जैसे हवाई अड्डे भी स्टैंडबाय पर हैं। वहीं, अरब सागर में नौसैनिकों की गश्त और गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।