Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आसमान में अचानक बंद हो गया इंडिगो फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आसमान में अचानक बंद हो गया इंडिगो फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

By Abhimanyu 
Updated Date

IndiGo Flight Emergency Landing : विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही IndiGo की एक फ़्लाइट हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। शनिवार को इंजन फेल होने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जिसमें 160 यात्री सवार थे।

पढ़ें :- रणक्षेत्र बनी दिल्ली की सड़कें, प्रदर्शन के दौरान आधी रात मचा भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसर्मी घायल

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के बताया, सूत्रों के अनुसार, विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट, जिसमें 160 यात्री सवार थे, शनिवार को इंजन में खराबी के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक सूत्र ने बताया, “एक इंजन में खराबी के कारण इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली फ़्लाइट 6E 579 के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10:39 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था।” सूत्र ने बताया कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे।

 

Advertisement