पटना। पटना में TRE-4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आज अभ्यार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में अभ्यार्थी पटना कॉलेज से विरोध प्रदर्शन निकालते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान अभ्यार्थियों ने पुलिस की लगाई गई बैरिकेटिंग को हटाते हुए आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई अभ्यार्थी घायल हो गए।
पढ़ें :- सीएम कोई भी अब बिहार में होगा गुजरात का शासन- तेजस्वी यादव, कहा- पूर्व सीएम नीतीश कमार ने भाजपा के लिए बनाया रास्ता
छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन में अभ्यर्थी लगातार परीक्षा प्रक्रिया में देरी का विरोध कर रहे थे और जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को पटना कॉलेज से निकलकर बिहार लोक सेवा आयोग के कार्यालय की ओर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने अभ्यार्थियों को जेपी गोलंबर पर ही रोक लिया और छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं, इस दौरान बैरिकेडिंग को पार करते हुए कई अभ्यार्थी आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान अभ्यार्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई छात्र घायल हुए हैं।
कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। जेपी गोलम्बर के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी भी पीछे नहीं हट नहीं रहे हैं। लाठी से पिटाई के बाद भी हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जेपी गोलम्बर के पास प्रोटेस्ट कर रहे हैं। टीआरई- 4 के तहत राज्य से प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में 46, 595 शिक्षकों के बहाली का ऐलान विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया था। लेकिन, इसके लिए विज्ञापन नहीं निकाले जाने से बीएड या अन्य ट्रेनिंग कर चुके लाखों शिक्षक अभ्यर्थी गुस्से में हैं।