क्या आप भी हर बार वही आलू और प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करके देख सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कच्चे केले के क्रिस्पी पकौड़ों की। ये पकौड़े न सिर्फ बनाने में बेहद आसान हैं, बल्कि इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खा लिया तो बार-बार बनाने का मन करेगा। आइए जानते हैं
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
- 1 कप बेसन
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा (इससे पकौड़े क्रिस्पी बनेंगे)
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
विधि :
- सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह धोकर छील लें। इन्हें गोल और पतले टुकड़ों में काटें।
- एक बड़े कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया मिला लें।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां न पड़ें।
- कटे हुए केले के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह लपेटें।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर केले के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- केले के पकौड़ों को पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।