International Women’s Day : भारत समेत दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हालांकि, वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। ऐसे में कुछ ऐप्स के बारे में बताने वाले हैं जो महिलाओं की उस समय मदद करेंगे, जब वह किसी मुसीबत में हों।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल ऐप
1- 112 भारत (112 India) : ये ऐप महिलाओं को इमरजेंसी की स्थिति में लोकल वॉलेंटियर्स से मदद प्राप्त कराता है। इसमें 24 घंटे की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम देता है।
2- रक्षा (Raksha) : यह ऐप महिलों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उनकी लोकेशन के साथ एक अलर्ट उनके परिवार और दोस्तों को भेजता है। इसके अलावा इंटरनेट क्षेत्र से बाहर होने की स्थिति में उनके इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर पर SMS भी भेजता है।
3- हिम्मत (Himmat) : दिल्ली पुलिस की ओर से लॉन्च किए गए इस ऐप को खास तौर पर महिला सुरक्षा के लिए लाया गया था। इस ऐप में SOS जारी करने पर यह आपके दोस्तों या परिवार को अलर्ट कर देगा। इसके अलावा आपकी लोकेशन और ऑडियो-वीडियो दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूप को भेजा देगा।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
4- शीरोज ऐप (Sheros App) : यह एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहां महिलाएं अपने शौक के बारे में वीडियो और मैसेज शेयर कर सकती है। इसके अलावा मुफ्त कानूनी सलाह और स्वास्थ्य सलाह के लिए टोलफ्री हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं।
5- शेक2सिक्योरिटी (Shake2Security) : इस ऐप की मदद से महिलाएं इमरजेंसी की स्थिति में अपने फोन को हिलाकर या पावर बटन को चार बार दबाकर अपने इमरजेंसी नंबर को SOS कॉल या टेक्स्ट कर सकती हैं। यह ऐप इंटरनेट कनेक्शन के बिना और लॉक स्क्रीन होने पर भी काम कर सकता है।