नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। IOCL ने देशभर के अलग-अलग रिफाइनरियों के लिए कुल 2755 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह मौका उन युवाओं के लिए भी खुले हैं जो 12 वीं, IIT और डिप्लोमा के बाद इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। IOCL ने रिफाइनरी वाइज पदों का बंटवारा किया है, जिसमें सबसे अधिक 707 पद पानीपत रिफाइनरी (Panipat Refinery) को और 583 पद गुजरात रिफाइनरी (Gujarat Refinery) को दी गई है। इसके साथ मथुरा, डिगबोई, पारादीप, बरौनी, हल्दिया, बोंगाईगांव और गुवाहाटी को भी अच्छे पद दिए गए हैं। अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 18 दिसंबर, 2025 है।
पढ़ें :- Petrol Diesel Price Today : घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियो ने तेल की नई कीमतों का किया ऐलान, चेक करें रेट
आवेदन के लिए क्या है योग्यता?
इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या IIT की डिग्री होनी जरूरी है।
पद के लिए क्या है उम्र सीमा?
इस पद के लिए 18 साल की उम्र से लेकर 24 साल तक के युवक आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए इसकी सीमा 18 से 27 साल तक रखी गई है। ST और SC के लिए अधिकतम उम्र 29 साल रखी गई है। वहीं, EWS या UR के लिए पद के आवेदन के लिए 34 साल की उम्र सीमा रखी गई है।
पढ़ें :- IIT दिल्ली के परिसर में छात्र ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच जारी
सेलेक्शन प्रक्रिया पर भी दे ध्यान
इस पद में भर्ती के लिए किसी भी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इंडियन ऑयल (Indian Oil) में चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले शैक्षणिक अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा जिसके बाद फाइनल चयन किया जाएगा।
क्या होती है ट्रेनिंग की अवधि?
अप्रेंटिस पदों के लिए ट्रेनिंग का समय 12 से लेकर 24 महीने तक के लिए रखा गया है। इस दौरान अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दी जाएगी।
ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
पढ़ें :- जेईई एडवांस्ड 2026: लखनऊ के होनहार छात्रों का जलवा, अदिति को मिली 3867वीं रैंक
10 वीं और 12वीं की मार्कशीट
IIT सर्टिफिकेट
आधार कार्ड
पैन कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
पढ़ें :- खाड़ी देशों पर ईंधन की निर्भरता कम करने की बड़ी प्लानिंग, अंगोला से LPG खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां
सिग्नेचर
इस तरह से करें आनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर जाकर IOCL अप्रेंटिस recruitment 2025 Apply Online लिंक पर जाकर क्लिक करें और अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करें। इसके बाद नया अकाउंट बनाएं और लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें। सारी जानकारी भरने के बाद से आवेदन राशि जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।