Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026 के दौरान ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान लैंगफोर्ड की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

IPL 2026 के दौरान ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान लैंगफोर्ड की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

By Harsh 
Updated Date

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टूर्नामेंट से जुड़े एक ब्रिटिश नागरिक और ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड (Ian Williams Langford) की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, 76 वर्षीय इयान विलियम्स लैंगफोर्ड आईपीएल मैचों के प्रसारण कार्य के सिलसिले में 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। मैच के बाद वह अपने होटल के कमरे में लौट गए थे।

पढ़ें :- IND vs ZIM 3rd T20I : सीरीज जीतने के बाद आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

अगले दिन यानी 30 मार्च को जब होटल के रिसेप्शन से उन्हें कॉल किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर उनका शव फर्श पर पड़ा मिला। तुरंत होटल के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

फिलहाल मुंबई पुलिस ने मरीन ड्राइव थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और अब तक किसी तरह की संदिग्ध स्थिति सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद आईपीएल से जुड़े लोगों में भी चिंता का माहौल है, हालांकि फिलहाल इसे सामान्य मौत माना जा रहा है।

Advertisement