1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बड़ा खुलासा : टाइगर श्रॉफ ही नहीं, कई अभिनेताओं के घर की हो रही थी रेकी, शूटर्स ने पता ढूंढने के लिए गूगल का किया इस्तेमाल

बड़ा खुलासा : टाइगर श्रॉफ ही नहीं, कई अभिनेताओं के घर की हो रही थी रेकी, शूटर्स ने पता ढूंढने के लिए गूगल का किया इस्तेमाल

Tiger Shroff Firing Case : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पूछताछ के दौरान मुंबई पुलिस को एक बड़ी बात पता चली है। जिससे कई अभिनेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी, मुंबई में कई अभिनेताओं के घरों की रेकी कर रहे थे और उनका पता ढूंढने के लिए गूगल का इस्तेमाल किया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की हालत बिगड़ी; 18 दिन से भूख हड़ताल पर, इलाज कराने से भी किया इनकार

दरअसल, मुंबई में 18 अक्तूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले शूटर्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। इस मामले में शूटर्स और उन्हें हथियार उपलब्ध कराने वालों समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों से चल रही पूछताछ के बीच मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि टाइगर श्रॉफ के मामले में हुई फायरिंग के आरोपियों ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के घरों की रेकी (निगरानी) की थी।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अक्सर ऑटो-रिक्शा चालकों को लगभग 1,000 रुपये देकर मशहूर हस्तियों के घरों तक पहुँचते थे; कभी-कभी वे गूगल से मिले पतों का इस्तेमाल भी करते थे। जांचकर्ता उनकी गतिविधियों, जुटाई गई जानकारी और संभावित लक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 भी जोड़ी है, जो संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) से संबंधित है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हथियार के इंतजाम और सप्लाई के आरोप में राधा, बबीता, कुणाल और सुमित को गिरफ्तार किया है। हरियाणा से जतिन, समीर और अंकित को पकड़ा गया था, जबकि कोटा पुलिस ने रेहान, फूल सिंह और ऋतिक को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आरोपियों को 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंपा गया। अब आगे देखना होगा कि इस मामले में कौन-कौन से बड़े खुलासे होते हैं।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...