1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. आधी रात को हादसा, सुबह खून से लथपथ मिले फिल्ममेकर संजय गुप्ता! ‘कांटे 2’ और ‘काबिल 2’ जैसी फिल्में बनाने की थी तैयारी

आधी रात को हादसा, सुबह खून से लथपथ मिले फिल्ममेकर संजय गुप्ता! ‘कांटे 2’ और ‘काबिल 2’ जैसी फिल्में बनाने की थी तैयारी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात 59 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह शुक्रवार रात में अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, रात में हुई इस घटना के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया और 31 अक्टूबर की सुबह उनके निधन की जानकारी सामने आई।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Bollywood News: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले निर्देशक के कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स अब अधूरे रह गए हैं। अभिनेता कमाल आर खान यानी KRK के मुताबिक, संजय गुप्ता से निधन से एक दिन पहले ही उनकी बातचीत हुई थी। उस दौरान निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक फिल्म में टाइगर श्रॉफ को कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि, इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई थी।

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

KRK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा कि निर्देशक कई फिल्मों की योजना बना रहे थे। उन्होंने ‘कांटे 2’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला 2’ जैसे सीक्वल्स का जिक्र किया। KRK ने अपनी पोस्ट में जिंदगी की अनिश्चितता पर भी बात की और कहा कि इंसान भविष्य के लिए कई योजनाएं बनाता है, लेकिन जिंदगी का भरोसा नहीं होता।

Latest and Breaking News on NDTV

रात 2 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गुप्ता 30 अक्टूबर की रात अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई। देर रात हुई इस घटना की खबर संजय गुप्ता के परिवार को शनिवार सुबह लगी। उनका शव घर में खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने जब घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि रात करीब 2 बजे संजय गुप्ता ड्राइंग रूम से उठकर किचन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे रसोई व ड्राइंग रूम के बीच की दीवार से टकराकर नीचे गिर पड़े। गिरते समय उनका सिर दीवार के कोने से इतनी जोर से टकराया कि उन्हें गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

‘कांटे’ और ‘शूटआउट’ से बनाई अलग पहचान

संजय गुप्ता ने 1994 में ‘आतिश: फील द फायर’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। कांटे, मुसाफिर, जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल और मुंबई सागा जैसी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। उनकी फिल्मों में अक्सर मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया, गैंगस्टर्स और एक्शन का अंदाज देखने को मिला।

पढ़ें :- नहीं रहे 'CID' और 'आहट' के निर्माता BP सिंह, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

संजय गुप्ता के निधन के साथ ही उन फिल्मों की योजनाएं भी अधूरी रह गईं, जिनका इंतजार उनके प्रशंसक कर सकते थे। KRK का दावा सामने आने के बाद ‘कांटे 2’ और टाइगर श्रॉफ के साथ संभावित फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...