IPL Final 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां चमचमाती ट्रॉफी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। इस खिताबी भिड़ंत से ठीक पहले बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पूरी तरह शांत और आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं। पाटीदार का कहना है कि भले ही यह सीजन का सबसे बड़ा मंच है, लेकिन वह इसे एक आम मैच की तरह ही देख रहे हैं।
पढ़ें :- RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार पहुंची
अहमदाबाद की यादों से मिलेगा बूस्ट, पाटीदार बोले— ‘वर्तमान में रहना पसंद’
आरसीबी लगातार दूसरे साल आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। खिताबी मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कप्तान पाटीदार ने अपनी रणनीति और मानसिकता को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना और वो भी उसी मैदान पर, बहुत अच्छा अहसास है। अहमदाबाद से हमारी बहुत सारी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं।
जब उनसे फाइनल के दबाव को लेकर सवाल हुआ, तो कप्तान ने बेहद सुलझा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा, यह फाइनल है, एक बहुत बड़ा मंच है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह एक सामान्य मैच ही है। मैं ज्यादा आगे की नहीं सोचता कि नतीजे क्या होंगे या क्या होने वाला है। मेरा पूरा फोकस सिर्फ वर्तमान पर रहता है, क्योंकि बड़े मैचों में ज्यादा आगे की सोचना नुकसानदेह हो सकता है।
लीग स्टेज में रहा है बेंगलुरु का दबदबा
पढ़ें :- Video-कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले विराट-अनुष्का, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; सादगी ने जीता दिल
इस सीजन में आरसीबी का सफर बेहद शानदार रहा है। टीम ने लीग चरण के 14 मैचों में से 9 में दमदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया था। इसके बाद क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को ही 92 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाकर टीम ने सीधे फाइनल का टिकट कटाया। सीजन के दौरान बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी दिग्गज टीमों को मात देकर अपना लोहा मनवाया।
अपनी टीम के इस प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए पाटीदार ने कहा, “हमें इस बात पर नाज होना चाहिए कि हमने पूरे टूर्नामेंट में कैसा खेल दिखाया है। हर एक खिलाड़ी ने जिम्मेदारी ली और अपना योगदान दिया, जो टीम के लिए सबसे पॉजिटिव बात है। हम अहमदाबाद के इस मैदान पर कुछ और बेहतरीन यादें जोड़ना चाहते हैं।