Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2027 Auction : चार साल बाद भारत में होगी आईपीएल की नीलामी, WPL ऑक्शन कोच्चि में होगा आयोजित

IPL 2027 Auction : चार साल बाद भारत में होगी आईपीएल की नीलामी, WPL ऑक्शन कोच्चि में होगा आयोजित

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2027 Auctions and WPL Auctions : भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2027 की नीलामी भारत में कराने जा रहा है। कोच्चि में हुए 2023 के ऑक्शन के बाद, हाल के सालों में यह इवेंट विदेश में आयोजित किया गया है, जिसमें दुबई, जेद्दा और अबू धाबी ने बाद के एडिशन की मेज़बानी की है। अब बीसीसीआई इस ट्रेंड को बदलने जा रहा है। वहीं, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी कोच्चि में आयोजित की जाएगी।

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने IPL ऑक्शन को वापस भारत लाने का फ़ैसला किया है, क्योंकि यह एक मिनी-ऑक्शन होगा। कहा यह भी जा रहा है कि अगले साल होने वाला मेगा ऑक्शन फिर से विदेश में हो सकता है। यह फ़ैसला मंगलवार (15 सितंबर) को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिए गए अहम फ़ैसलों में से एक था। जो उन फ़्रैंचाइज़ी को दिए गए भरोसे के अनुरूप भी है, जिन्होंने मिनी-ऑक्शन के लिए अपने डेलिगेशन को विदेश ले जाने में आने वाली लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौतियों पर चिंता जताई थी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बीसीसीआई के सदस्यों ने पिछले साल अबू धाबी में हुए ऑक्शन के दौरान उनकी बातों पर विचार किया था। इसी के अनुसार, आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने इस साल के ऑक्शन के लिए देश के किसी शहर को वेन्यू के तौर पर चुनने का फ़ैसला किया। इसके साथ ही इस बात को ध्यान में रखा गया है कि भारत में अक्टूबर से दिसंबर तक शादी का सीज़न होता है, और शहर का चुनाव उस दौरान फाइव-स्टार होटलों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। इस बीच, गवर्निंग काउंसिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर फ़ैसला अभी नहीं लिया है।

दूसरी तरफ, BCCI ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की टीमों को बताया है कि सीज़न 5 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। यह जानकारी बुधवार (16 सितंबर) को पांचों टीमों को आधिकारिक तौर पर दी गई। पांचों टीमों के पास अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज़ करने का फ़ैसला लेने के लिए 28 सितंबर तक का समय है। माना जा रहा है कि BCCI ने सीज़न के लिए मुंबई और वडोदरा को वेन्यू के तौर पर चुना है। यह सीज़न पिछले साल की तरह जनवरी-फरवरी में होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें
Advertisement