Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Teams Brand Value: आईपीएल की किस टीम की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा? रिपोर्ट जानकर चौंक जाएंगे आप

IPL Teams Brand Value: आईपीएल की किस टीम की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा? रिपोर्ट जानकर चौंक जाएंगे आप

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL Teams Brand Value: इंडिया प्रिमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) मौजूदा वक्त में दुनिया की सबसे फेमस और अमीर क्रिकेट लीग है। जिसमें खेलने के लिए खिलाड़ी तरसते हैं, क्योंकि आईपीएल में उनकी मोटी कमाई होती है। लोकप्रियता के साथ-साथ आईपीएल की ब्रांड वैल्यू भी साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही लीग में हिस्सा ले रही फ्रेंचाइजी टीमों को भी तगड़ा फायदा हो रहा है।

पढ़ें :- अर्शदीप-मिशेल की लड़ाई पर आईसीसी का बड़ा एक्शन, भारतीय पेसर को सुनाई सजा

ब्रांड फाइनेंस की नई रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की टोटल ब्रांड वैल्यू (IPL Total Brand Value) में इस साल 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गयी है। जिसके बाद लीग की 2024 में 12 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये हो गई। जोकि साल 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 90,679 करोड़ रुपए थी। ब्रांड फाइनेंस की ओर से साल 2009 से आईपीएल ब्रांड वैल्यू की रिपोर्ट जारी कर रहा है। साल 2009 में टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,943 करोड़ रुपये थी।

आईपीएल में साल 2022 से हिस्सा ले रही 10 टीमों की ब्रांड की वैल्यू की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रांड वैल्यू अभी सबसे कम है। हालांकि, लखनऊ की टीम सिर्फ तीन साल से ही आईपीएल का हिस्सा है।

आईपीएल में सभी 10 टीमों की ब्रांड वैल्यू

1- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ब्रांड वैल्यू करीब 1,033 करोड़ रुपये

पढ़ें :- '2028 ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना हमारा अगला टारगेट...' वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्य कुमार यादव का ऐलान

2- मुंबई इंडियंस (MI) की ब्रांड वैल्यू करीब 1,008 करोड़ रुपये

3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ब्रांड वैल्यू करीब 991 करोड़ रुपये

4- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ब्रांड वैल्यू करीब 923 करोड़ रुपये

5- सनाराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ब्रांड वैल्यू 719 करोड़ रुपये

6- राजस्थान रॉयल्स (RR) की ब्रांड वैल्यू 686 करोड़ रुपये

पढ़ें :- क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव

7- दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ब्रांड वैल्यू 677 करोड़ रुपये

8- गुजरात टाइटंस (GT) की ब्रांड वैल्यू 584 करोड़ रुपये

9- पंजाब किंग्स (PBKS) की ब्रांड वैल्यू 576 करोड़ रुपये

10- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ब्रांड वैल्यू 508 करोड़ रुपये

Advertisement