Iran-Israel War: ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई का पद संभालने के बाद पहला और बड़ा बयान आया है। इजरायल और अमेरिका के साथ जारी जंग पर उनका बयान सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा। हालांकि, वो टीवी पर नजर नहीं आए लेकिन उनके बयान को पूरे देश में दिखाया गया।
पढ़ें :- ईराक के राष्ट्रपति के निजी आवास पर हुआ ड्रोन हमला, अमेरिका ने ईरान को ठहराया दोषी
इजरायल और अमेरिका से चल रहे युद्ध पर आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने साफा कहा कि, होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए। खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों पर हमले जारी रहेंगे। साथ ही कहा कि, ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता चाहता है और अब केवल अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिस पर हमले जारी रहेंगे।
मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुटता आह्वान किया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा जाएगा, ताकि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा, हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे। वहीं, मोजतबा खामेनेई के दिखाई नहीं देने पर चर्चा की जा ही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो युद्ध के दौरान शुरूआती हमलों में उनकों चोटें आईं थीं। वहीं, अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता और उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई व उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे।