Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Irani Cup 2022 : BCCI ने हनुमा विहारी को बनाया कप्तान, रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान

Irani Cup 2022 : BCCI ने हनुमा विहारी को बनाया कप्तान, रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान

By संतोष सिंह 
Updated Date

Irani Cup 2022 : ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी (All India Senior Selection Committee) ने रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान (Rest of India Squad Announced) कर दिया है। रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) और रणजी चैंपियन सौराष्ट्र (Ranji Champion Saurashtra) के बीच 1 से 5 अक्टूबर के बीच ईरानी कप 2022 (Irani Cup 2022)  खेला जाना है। यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि इसमें उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, जयंत यादव जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटरों को भी जगह दी गई है।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉडः हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, यश धुल, सरफराज खान, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत, उपेंद्र यादव, जयंत यादव, सौरभ कुमार, आर साइ किशोर, मुकेश कुमार, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, अरजान नागवासवाला।

तीन साल बाद ईरानी कप 2022 (Irani Cup 2022) की वापसी हो रही है। कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के चलते यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नहीं खेला जा रहा था। सौराष्ट्र ने रणजी 2019-20 का खिताब अपने नाम किया और वह ईरानी कप 2022 (Irani Cup 2022) में रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India)  से भिड़ेगी।

Advertisement