Iranian attacks on Israel : इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच भारत ने इज़रायल में भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी की है। खबरों के अनुसार,ईरान द्वारा इज़रायल पर सैकड़ों मिसाइलों के साथ हमले किए जाने के बीच तेल अवीव (इज़रायल) स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सावधान रहने को कहा है। दूतावास ने कहा, “सभी लोग स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल दूतावास का पालन करें। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित आश्रयों के पास रहें।”
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
परामर्श में कहा गया है, “कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा आश्रयों के निकट रहें। दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।”
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “इस्माइल हनीया, सैयद हसन नसरल्लाह और निलफूरूशान की शहादत के जवाब में हमने कब्जे वाले क्षेत्रों के हृदयस्थल को निशाना बनाया।”
इज़रायली सेना ने कहा कि ईरान की ओर से मिसाइल हमला ख़त्म हो गया है और लोग हवाई हमले से बचने वाले आश्रय स्थलों से बाहर निकल सकते हैं।