आज कल इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान पान का ध्यान नही रख पाते हैं। पूरा दिन लोगों का ऑफिस में ही गुजर जाता उसके बाद घर जाकर भी अपना क्यर नही कर पाते हैं। इसी कारण लोग अक्सर तनाव में रहते हैं जो की उनके चेहरे पर साफ दिखता है।नींद की कमी और खराब खानपान का असर भी उनके चेहरे पर नजर आने लगता है। बहुत से लोग उम्र से पहले ही थके हुए, कमजोर या बूढ़े नजर आने लगते हैं। खासतौर से स्किन पर झुर्रियां, ढीलापन या चमक का कम होना इस बात का संकेत होता है कि आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
इससे सबसे ज्यादा दिक्कत तो महिलाओं को होती है। कई बार तो वे इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं और केवल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स या मेकअप के जरिए इन्हें छिपाने की कोशिश करती हैं। लेकिन ये है जब तक आप अपना खाने का तौर तरीका नहीं बदलेंगे तबतक आपको ऐसी ये प्रॉबलम बनी रहेगी। आइए जानते हैं के इसे कैसे ठीक करें
संतरा
संतरा खाने से आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा और आपकी पूरी शरीर स्वस्थ रहेगी । संतरे में विटामिन सी भरपूर होता हैं। ये स्किन को कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन हमारी स्किन को टाइट करता है। इससे आप जल्दी बूढ़े नही होंगे।
जामुन
पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्किन की सेल्स को डैमेज होने से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर ये फल कोलेजन के प्रोडक्शन में भी मदद करता है। इससे स्किन टाइट और ग्लोइंग नजर आती है।
आंवला
आंवला भी विटामिन सी से भरपूर होता है। अगर आप इसे डाइट में शामिल करती हैं तो ये आपकी स्किन की नेचुरली सफाई करता है। ये आपके चेहरे को काफी ग्लौइंग बनाता है।
अनार
अनार में पॉलिफिनॉल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है। जिसे खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। साथ ही ये चेहरे से दाग धब्बों को हटाता है।
पढ़ें :- उकडीचे मोदक: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उकडीचे मोदक का भोग, आसान है रेसिपी
सेब
सेब खाना तो हर किसी को पसंद होता है। सेब में मौजूद फाइबर और विटामिन सी स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। ये झुर्रियों को भी कम करता है।