Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने फिर पेश की मानवता की मिशाल, पॉल मर्सी होम में सेवा-भंडारे का किया आयोजन

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने फिर पेश की मानवता की मिशाल, पॉल मर्सी होम में सेवा-भंडारे का किया आयोजन

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर जहां एक ओर बजरंग बली की कृपा से स्थान-स्थान पर भंडारों का आयोजन होता है। वहीं ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने इस पुण्य अवसर पर पॉल मर्सी होम में निवासरत मानसिक मंदित महिलाओं व बच्चियों के बीच सेवा-भंडारे का आयोजन कर मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत की। संस्था के सदस्यों के तरफ से बच्चियों एवं महिलाओं को फल, आम, मिठाई, बन-मक्खन, चिप्स, जलेबी एवं शरबत वितरित किया गया। उनके साथ आत्मीय समय व्यतीत कर अपनत्व का भाव साझा किया गया। समाजसेवी सुश्री संध्या ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य मे लगभग 50 बच्चियों व बच्चों के लिए वस्त्र भी भेंट किए गए।

पढ़ें :- होली के रंगों में घुली संवेदनाओं की खुशबू, ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मानसिक मंदित महिलाओं, बच्चियों संग मनाई फूलों की होली

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले दो महिलाओं को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। बच्चियों एवं महिलाओं के चेहरों पर झलकती मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि प्रेम, सम्मान और अपनापन ही सबसे बड़ा प्रसाद है। इस अवसर पर पॉल मर्सी होम को 55 किलो आटा, 80 किलो चावल, 15 लीटर सरसों का तेल, 10 किलो चीनी, गुड़, चना, सोयाबीन एवं अन्य आवश्यक राशन सामग्री भी भेंट की गई। सच्चा भंडारा केवल पेट भरने का नहीं, बल्कि किसी के जीवन में प्रेम, सम्मान और खुशियों का संचार करने का नाम है।

इस अवसर पर ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, नूतन वर्मा, मनोज वर्मा (एडीसी, सिविल डिफेंस), शिखा, नेहा, संध्या, अंजली, निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की उपाध्यक्ष अधिवक्ता रिचा मिश्रा, पेंशनर क्लब के कोषाध्यक्ष जीत बहादुर पुरी, समाजसेवी रविकांत दीक्षित सहित अनेक गणमान्य समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पेंशनर क्लब के कमल सेन,कुंवर वीरेंद्र सिंह,जीत बहादुर पुरी,जीएस विरदी,मनोज सिंह,मनोज वर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी वीना,अधिवक्ता रिचा मिश्रा, शिखा,नेहा,भारती ठाकुर,विनय कुमार,संजय वर्मा,संध्या यादव, रविकांत दीक्षित सहित अनेक समाजसेवीयो की सहभागिता रही।

पॉल मर्सी होम की संचालिका व संरक्षक विन्सी जी ने ईश वेलफेयर फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था कई वर्षों से निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। संस्था की बच्चियों एवं महिलाओं ने पूरी टीम के सुख, समृद्धि एवं कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। अंत में ईश वेलफेयर फाउंडेशन के तरफ से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजसेवियों, सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement