Plot to assassinate President Trump : सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर टूट पड़े हैं। दोनों देशों की ओर से हवाई हमले किए जा रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की नई साजिश रचे जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इसको लेकर इजराइल ने अमेरिकी प्रशासन को अलर्ट किया था।
पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को यह अलर्ट भेजा था कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश बना रहा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इस रिपोर्ट में किए गए दावों की पुष्टि नहीं की है और न ही वे इस कथित साजिश को ट्रैक कर रहे थे।
अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इजराइल का यह इनपुट राष्ट्रीय ट्रंप के ईरान को लेकर फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकते हैं। यानी उन्हें इनपुट पर पूरी तरह भरोसा नहीं। व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट पर सीधे टिप्पणी नहीं की है।
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था, “वे मुझे खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” वहीं, आयतुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के दौरान लोगों ने ‘ट्रंप की हत्या’ करने के नारे लगाए थे।