Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा के चुनाव में जो संकेत आए हैं उसे साफ है हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

लोकसभा के चुनाव में जो संकेत आए हैं उसे साफ है हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। हरियाणा विधानसभा से पहले बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा भी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बीच हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा में इस बार कांग्रेस की जीत होगी।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, लोकसभा के चुनाव में जो संकेत आए हैं उससे साफ है कि हरियाणा की 36 बिरादरी फैसला कर चुकी है कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। 90 हल्कों में भाजपा के वोट कम हुई और कांग्रेस की बढ़ी है। किसी प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ है जो हरियाणा में हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला है। वोट काटू की कोई जगह नहीं है।

Advertisement