नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, जायज मांगों के लिए किसानों को बार-बार अनशन और प्रदर्शन के लिए मजबूर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 700 से ज़्यादा किसानों की शहादत के बाद भी सरकार निर्दयी बनी हुई है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, MSP की गारंटी और कर्ज़ माफ़ी समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की तबीयत बिगड़ना चिंताजनक है। सरकार को बातचीत करके अनशन ख़त्म करवाना चाहिए।
MSP की गारंटी और कर्ज़ माफ़ी समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की तबीयत बिगड़ना चिंताजनक है। सरकार को बातचीत करके अनशन ख़त्म करवाना चाहिए।
जायज मांगों के लिए किसानों को बार-बार अनशन और प्रदर्शन के लिए मजबूर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 700…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 20, 2024
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
उन्होंने कहा, जायज मांगों के लिए किसानों को बार-बार अनशन और प्रदर्शन के लिए मजबूर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 700 से ज़्यादा किसानों की शहादत के बाद भी सरकार निर्दयी बनी हुई है। MSP सहित अधिकांश मांगों को तो अब कृषि संबंधी संसद की स्थायी समिति ने भी स्वीकारा है, जिसमें सभी दलों के नेता हैं।
साथ ही कहा, मैंने पहले भी कहा है और फिर दोहरा रहा हूं-जैसे मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हुई, वैसे ही उसे इन मांगों को मानने के लिए मजबूर किया जाएगा। किसानों और देश के लिए बेहतर यही होगा कि देर करने की बजाय जल्द से जल्द मान ले।