Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लगता है कि मुहब्बत की दुकान चलाते-चलाते राहुल जी झूठ की दुकान खोल कर बैठ गये : राजनाथ सिंह

लगता है कि मुहब्बत की दुकान चलाते-चलाते राहुल जी झूठ की दुकान खोल कर बैठ गये : राजनाथ सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी अपपने विदेश दौरे के दौरान भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। इस तरह की ग़लतबयानी से राहुलजी को परहेज़ करना चाहिए। लगता है कि मुहब्बत की दुकान चलाते- चलाते राहुलजी झूठ की दुकान खोल कर बैठ गये हैं।

पढ़ें :- 1957 में खरीदी थी जमीन, 2026 में मिला मालिकाना हक, चौथी पीढ़ी ने जीता मुकदमा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विदेश दौरे के दौरान जिस तरह की भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक और भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में सिख समाज को गुरद्वारों में पगड़ी पहनने की इजाज़त नहीं है, उन्हें उनके पंथ के अनुरूप व्यवहार करने से रोका जा रहा है। यह बात एकदम बेबुनियाद और सच्चाई से कोसों दूर है।

साथ ही लिखा कि, भारत की संस्कृति की रक्षा करने में सिख समाज की जो बड़ी भूमिका रही है, उसको पूरा देश मानता है और उनका सम्मान करता है। उनके बारे में इस तरह की मनगढ़न्त बातें करना, विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता। राहुल जी का यह दावा कि एनडीए सरकार आरक्षण को समाप्त कर देना चाहती है, भी एकदम निराधार है। हमारे प्रधानमंत्रीजी ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के कल्याण और विकास के लिए आरक्षण  व्यवस्था को मज़बूत किया है।

इसी तरह भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर भी जिस तरह के दावे उन्होंने अमरीका की धरती पर किए हैं, वे भी भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। लगता है कि मुहब्बत की दुकान चलाते- चलाते राहुलजी झूठ की दुकान खोल कर बैठ गये हैं। इस तरह की ग़लतबयानी से राहुलजी को परहेज़ करना चाहिए।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने की चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि, कहा-चांदी की ईंटें, आभूषण समेत सभी सामान सुरक्षित
Advertisement