Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. J&K :  गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी,हवा में अटके यात्री , सेना रस्सी के सहारे उतार रही नीचे

J&K :  गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी,हवा में अटके यात्री , सेना रस्सी के सहारे उतार रही नीचे

By अनूप कुमार 
Updated Date

J&K : जम्मू-कश्मीर की वादियों में पर्यटन का आनंद उठाते पर्यटकों के समाने उस समय बड़ी मुसीबत आ खड़ी हुई जब गुलमर्ग में रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई। जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार (25 मई) को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, गोंडोला केबल कार (Ropeway) सेवा में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण करीब 300 सैलानी हवा में ही केबल कार के डिब्बों में फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सैलानियों में डर का माहौल बन गया। कई लोग काफी देर तक ऊंचाई पर फंसे रहे, जिससे महिलाओं और बच्चों में घबराहट बढ़ गई। इस घटना की कई वीडियोज और तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

पढ़ें :- विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये

रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही सेना की 9 राज राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षा के साथ नीचे उतारने का काम शुरू किया गया। राहत कार्य की निगरानी तंगमर्ग के एसडीएम और तहसीलदार भी कर रहे हैं।

घटना के बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम गोंडोला सेवा में आई खराबी के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही सेवा को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गुलमर्ग रोपवे
दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे केबल कार सिस्टम्स में से एक है। यह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग को अफरवात पीक से जोड़ता है। इसमें कुल 108 केबिन कार हैं। एक बार में एक केबल कार में 6 लोग बैठ सकते हैं।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल पहुंचे अयोध्या, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मन बहुत व्यथित है, प्रभुश्री राम के दर्शन बाद विस्तार से करूंगा बात
Advertisement