Jammu and Kashmir Ramban landslide : जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। यह लैंडस्लाइड रामबन क्षेत्र में हुआ है। कई रास्ते बंद हो गए हैं। लगातार बारिश जारी है। फिलहाल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें हैं। एनएचएआई की टीम और प्रशासन हाईवे से मलबा हटाने में जुटा है। J&K ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए अडवाइजरी जारी की है। जम्मू- कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एक सलाह जारी की है। उन्होंने कहा है कि मौसम ठीक होने और सड़क साफ होने तक इस रास्ते पर यात्रा करने से बचें।
पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद
अधिकारियों ने बताया कि लैंडस्लाइड रामबन के चंबा सेरी इलाके में हुआ है। इस वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू और कश्मीर के लिए 9 से 12 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसी तरह, उत्तर-पश्चिम भारत में भी अगले एक हफ्ते में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।