Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jammu and Kashmir: ड्रोन की मदद से आतंकियों की तलाश जारी, पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: ड्रोन की मदद से आतंकियों की तलाश जारी, पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 9 श्रद्धालुओं की जान चली गयी, जबकि दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस आतंकी घटना के बाद आतंकियों की तलाश तेज हो गयी है। पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पुलिस की मदद करने और जमीनी हालात का आकलन करने के लिए जम्मू संभाग के जिला रियासी पहुंच गई है। एनआईए की फोरेंसिक टीम भी जमीनी स्तर से साक्ष्य जुटाने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इसके साथ ही रियासी में पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वन क्षेत्र में तलाशी के लिए ड्रोन इस्तेमाल किया जा रहा है। रविवार की शाम को रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक मासूम बच्चे समेत नौ श्रद्धालुओं की जान चली गई थी, जबकि कई गंभीर घायल हैं।

रियासी आतंकी हमले पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा, “कल शाम करीब छह बजे एक यात्री बस शिवखोड़ी से दर्शन करके रियासी की ओर जा रही थी। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। हमले में नौ लोगों की मृत्यु हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

बता दें कि, श्रद्धालुओं से भरी इस बस में करीब 42 लोग सवार थे। बस यात्रियों को लेकर शिवखोड़ी गई थी। वहां से दर्शन कर लौटते समय शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाथ इलाके में चंडी मोड़ के पास आतंकियों ने के आगे आकर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड हुई इस फायरिंग में बस चालक ने संतुलन खो दिया और बस गहरे खाई में जा गिरी। बस के गिरने के दौरान वहां मौजूद अन्य आतंकियों ने पीछे से गोलियां बरसाईं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement