Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ का आज दूसरा दिन है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले अखनूर सेक्टर के एक गांव में मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के खिलाफ यह आपरेशन चलाया। आतंकवादियों ने सोमवार सुबह नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सेना के काफिले में शामिल एंबुलेंस पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शक है कि आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी