Jammu-Kashmir Election Result: साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली सरकार किसकी बनने वाली है, यह कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा। दरअसल, जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार (8 अक्टूबर) सुबह से जारी है। वहीं, चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में, 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान हुआ था।
पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा
सुबह 9.30 बजे तक रुझान
कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन: 50 सीटें
भारतीय जनता पार्टी: 23 सीटें
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी: 2 सीटें
पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह
अन्य: 15 सीटें