Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jammu-Kashmir Encounter : बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर; किश्तवाड़ा में दो जवान शहीद

Jammu-Kashmir Encounter : बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर; किश्तवाड़ा में दो जवान शहीद

By Abhimanyu 
Updated Date

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने बारामूला में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। शनिवार (14 सितंबर, 2024) सुबह स्थानीय पुलिस ने भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी मारे जाने की पुष्टि की है। इससे पहले यूटी के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में शुक्रवार को जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए थे।

पढ़ें :- योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारामूला में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद 13-14 सितंबर की दरमियानी रात चक टप्पर क्रीरी इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के आधी रात मुठभेड़ शुरू हुई, जो पूरी रात जारी रही। जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी मार गिराए गए। इंटेलिजेंस इनपुट्स के जरिए मिली जानकारी से पता चला कि वहां पर कुछ दहशतगर्द छिपे हैं, ऐसे में आतंकवादियों को मार गिराने के लिए ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

इससे पहले किश्तवाड़ के छतरू थाना क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान सेना के चार जवान घायल हो गए और उनमें से दो जवान जेसीओ नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement