Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Janhvi Kapoor ने खरीदा करोड़ों का घर, तीन फ्लोर के बंगलो की कीमत ने उड़ाए सबके होश

Janhvi Kapoor ने खरीदा करोड़ों का घर, तीन फ्लोर के बंगलो की कीमत ने उड़ाए सबके होश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में जुहू में नया घर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत 39 करोड़ रुपये है। बता दें, एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने अभी तक केवल दो फिल्में और एक शॉर्ट फिल्म की है।

पढ़ें :- National Cinema Day 2024 पर अनोखा ऑफर, 20 सितंबर को ‘स्त्री 2’ से लेकर ‘तुम्बाड’ की टिकट 99 रुपये में यूं करें बुक टिकट

स्क्वायर फीट इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर का यह नया घर जुहू की बिल्डिंग में तीन फ्लोर तक फैला हुआ है। घर की यह डील 7 दिसंबर को हुई थी। पोर्टल द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में जाह्नवी कपूर का घर 3,456 स्कावयर फूट है।

रिपोर्ट के मुताबिक घर के लिए जाह्नवी कपूर ने 78 लाख की स्टैंप ड्यूटी भरी है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, आखिरी बार एक्ट्रेस ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में नजर आईं थीं। इसके अलावा जाह्नवी जोया अख्तर की होरर फीचर फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में भी नजर आईं थीं।

पढ़ें :- Hot Sexy Video : भोजपुरी गर्ल नेहा सिंह ने शेयर किया हॉट सेक्सी वीडियो, बार-बार प्ले करके देख रहे हैं फैंस
Advertisement