Delhi Private Schools Fees Controversy: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली की भाजपा सरकार में एजुकेशन माफियाओं के एक्टिव होने का आरोप लगाया है। आप के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि दिल्ली में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से दिल्ली की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने निजी स्कूलों की लूट पर रोक लगा दी थी लेकिन अब बीजेपी की सरकार आते ही निजी स्कूल फीस बढ़ाकर अभिभावकों को लूट रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा , ‘दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूलों ने फीस कई गुना बढ़ा दी है। जो अभिभावक फीस नहीं दे पा रहे हैं, उनके बच्चों को क्लास में बैठने नहीं दिया जा रहा है। स्कूलों को मालूम है कि दिल्ली में अब ऐसी सरकार है, जिसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। दिल्ली की BJP सरकार की इन निजी स्कूलों से ऐसी क्या मिलीभगत है जो इन्हें फीस बढ़ाने की खुली छूट दे दी गई है।’ उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों को लूटने का खुलेआम खेल हो रहा, इसकी CBI जांच हो। दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माँ-बाप बड़ी मेहनत से कमाकर फीस देते हैं। प्राइवेट स्कूलों का इस तरह से फ़ीस बढ़ाना खुलेआम भ्रष्टाचार है, इसका एक हिस्सा दिल्ली सरकार में बैठे मंत्रियों को भी जा रहा है। इस पूरे मामले की CBI जांच हो और एजुकेशन माफिया की इस लूट को बंद किया जाये।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में जब AAP सरकार थी तब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने एजुकेशन माफिया को ख़त्म कर दिया था, हमारी सरकार ने बच्चों की बढ़ी हुई फ़ीस को वापस कराया था। लेकिन अब अचानक से ऐसा क्या हो गया कि बेतहाशा रूप से फीस बढ़ा दी गई है। शिक्षा माफिया दिल्लीवालों को लूट रहा है और सरकार लूटने दे रही है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल जो फीस बढ़ा रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार का क्या लेनदेन है, इसका खुलासा होना चाहिए।
बीजेपी के आते ही दिल्ली में स्कूल फीस बढ़ी | आप वरिष्ठ नेता @msisodia जी की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता | LIVE https://t.co/jteclYnE7F
— AAP (@AamAadmiParty) April 5, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप