Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delhi-NCR से आवारा कुत्तों को हटाने पर जान्हवी कपूर व वरुण धवन का फूटा गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया कड़ा विरोध

Delhi-NCR से आवारा कुत्तों को हटाने पर जान्हवी कपूर व वरुण धवन का फूटा गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया कड़ा विरोध

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के आवारा कुत्तों को गलियों से हटाने का आदेश दिया है। जिसके बाद से हर जगह हंगामा खड़ा हो गया है। कोर्ट ने कहा है सभी आवारा कुत्तों को गलियों से हटाकर अलग जगहों पर रखा जाए। हालांकि ये फैसला बॉलीवुड स्टार्स को पसंद नहीं आ रहा है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) व वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कोर्ट के इस फैसले को गलत बताते हुए अपने दिल की बात कही है। जान्हवी ने कहा कि अगर ये कुत्ते गलियों से चले जाएंगे तो रौनक चली जाएगी। आइए बताते हैं जाह्नवी और वरुण ने क्या कहा?

पढ़ें :- तलाक के बाद छलका ईशा देओल का दर्द, बोलीं- बहुत मिस करती हूं प्यार और रोमांस, निजी जिंदगी को लेकर की खुलकर बात

जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) को पालतू जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास एक पेट डॉग भी हाई । सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिल की बात लिखी है। इस लंबे चौड़े नोट में उन्होंने अदालत के आदेश की आलोचना की है। उन्होंने एक बयान से सहमति जताई जिसमें लिखा था कि वे इसे एक खतरा कहते हैं। हम इसे दिल की धड़कन कहते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट कहता है कि दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटा दो और उन्हें बंद कर दो। न धूप। न आज़ादी। न जाने-पहचाने चेहरे जिनसे वे हर सुबह मिलते हैं, लेकिन ये सिर्फ़ आवारा कुत्ते नहीं हैं। ये वो हैं जो आपकी चाय की दुकान के बाहर बिस्किट के लिए इंतजार करते हैं। ये दुकानदारों के लिए रात में चुपचाप पहरेदार हैं।

इसमें आगे लिखा था हां, जानवरों के काटने की समस्याएं हैं, सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं, लेकिन जानवरों के पूरे समुदाय को पिंजरे में बंद करना कोई समाधान नहीं है। यह उन्हें मिटाने जैसा है। असली समाधान क्या है? बड़े पैमाने पर नसबंदी कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण अभियान, सामुदायिक आहार क्षेत्र और गोद लेने के अभियान। अभिनेता वरुण धवन( Varun Dhawan) ने भी इसी तरह की पोस्ट शेयर करते हुए इस आदेश का विरोध किया है।

पढ़ें :- TRAI May 2026 Telecom Data: मई एयरटेल के बढ़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, ब्रॉडबैंड और 5G FWA में जियो टॉप पर

 

Advertisement