Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर फैंस के लिए लिखा ऐसा मैसेज, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की आई भरमार

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर फैंस के लिए लिखा ऐसा मैसेज, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की आई भरमार

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते दिनों फिल्म ‘पेद्दी’ (film ‘Peddi’) को लेकर चर्चा में रही हैं। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में जान्हवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं। इस तस्वीरों में वह एक खास मैसेज लिखी टी-शर्ट पहने दिख रही हैं। इस मैसेज ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए लिखा ये मैसेज

 

वायरल तस्वीरों में जान्हवी ने जो टी-शर्ट पहनी है उस पर लिखा था, ‘अगर खो जाऊं, तो प्लीज शिखर पहाड़िया (Boyfriend Shikhar Pahariya) को लौटा दें।’ इस पोस्ट ने ऑनलाइन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस तरह बायॅफ्रेंड शिखर के लिए जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)  का प्यार जताना फैंस को अच्छा लगा है। पिछले लंबे समय से उनका नाम पोलो खिलाड़ी और एक्टर शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

जाह्नवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखे इस कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘कितना क्यूट है’। दूसरे ने लिखा, ‘प्यार हो तो ऐसा’। एक लिखते हैं, ‘प्यार छिपता नहीं है। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस शिखर के नाम का पेंडेंट पहने हुए नजर आई थीं।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। शिखर पेशे से एक पोलो खिलाड़ी हैं। जाह्नवी और शिखर ने काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया है। इस खबर पर मुहर जाह्नवी ने ‘कॉफी विद करण 7’ में लगाई थी। इसके अलावा शिखर एक बिजनेसमैन भी हैं। फैंस को अब जाह्नवी और शिखर की शादी का इंतजार है।

‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में जाह्नवी कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म के हीरो राम चरण हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।

Advertisement