1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. जाह्नवी कपूर बनीं मां श्रीदेवी की ‘नगीना’ की इच्छाधारी नागिन, ओरी ने अपनाया ऋषि कपूर का लुक, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर बनीं मां श्रीदेवी की ‘नगीना’ की इच्छाधारी नागिन, ओरी ने अपनाया ऋषि कपूर का लुक, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने हैलोवीन के मौके पर अपनी मां श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ का आइकॉनिक इच्छाधारी नागिन लुक रीक्रिएट किया। आइवरी लहंगे, गुलाबी दुपट्टे और पारंपरिक गहनों में जाह्नवी का अंदाज प्रशंसकों को खूब पसंद आया। उनके साथ ओरी भी ऋषि कपूर के लुक में नजर आए।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Sridevi Iconic Look: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। जाह्नवी ने शनिवार को अपने हैलोवीन लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में वह श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ के यादगार किरदार से प्रेरित अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखकर प्रशंसकों को श्रीदेवी की याद आ गई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जाह्नवी की तुलना उनकी मां से की और उनके लुक की तारीफ की।

पढ़ें :- आधी रात को हादसा, सुबह खून से लथपथ मिले फिल्ममेकर संजय गुप्ता! ‘कांटे 2’ और ‘काबिल 2’ जैसी फिल्में बनाने की थी तैयारी

आइवरी लहंगे और गहनों में दिखीं जाह्नवी

श्रीदेवी के ‘नगीना’ लुक को रीक्रिएट करने के लिए जाह्नवी ने आइवरी रंग का कढ़ाईदार लहंगा पहना। इसके साथ उन्होंने गुलाबी दुपट्टा, पारंपरिक गहने और आंखों में गहरा काजल लगाया। उनके अंदाज में फिल्म के उस मशहूर किरदार की झलक दिखाई दी, जिसे श्रीदेवी ने बड़े पर्दे पर यादगार बना दिया था।

 

जाह्नवी के इस लुक पर उनकी बहन खुशी कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी। खुशी ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपने हैलोवीन जीत लिया!’ इसके बाद जाह्नवी की तस्वीरों पर प्रशंसकों के कमेंट आने लगे। कई लोगों ने इसे श्रीदेवी के प्रति खूबसूरत श्रद्धांजलि बताया।

ओरी बने ऋषि कपूर

जाह्नवी के साथ तस्वीरों में बॉलीवुड के स्टाइल आइकन ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी भी नजर आए। उन्होंने ऋषि कपूर से प्रेरित लुक अपनाया और अभिनेता के अंदाज में पोज देते दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

जाह्नवी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह हैलोवीन के लिए सिनेमा के सबसे आइकॉनिक पलों में से एक को फिर से पेश करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि हैलोवीन अब केवल डरावने किरदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग अपने पसंदीदा फिल्मी किरदारों और पॉप कल्चर के खास पलों को भी इसके जरिए याद करते हैं।

जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी का जिक्र करते हुए उन्हें बेहद खास बताया। उनका यह लुक मां श्रीदेवी की यादों को ताजा करने के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के एक यादगार दौर की झलक भी पेश करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...