Jaspal Rana’s Last Rites : आज भारत के पूर्व दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को देहरादून में उनके घर पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गयी। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए राणा का पार्थिव शरीर उनके घर पर रखा गया था। जिसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी रवाना हो गया है।
पढ़ें :- इंतजार खत्म! फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, कब और कहां होगी टक्कर?
भारत के बेहतरीन पिस्टल शूटर्स में से एक जसपाल राणा, जिन्होंने कोचिंग में बहुत सफलता हासिल की और पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर को दो ऐतिहासिक ब्रॉन्ज़ मेडल दिलाने में मदद की, दिल की बीमारी से जूझने के बाद 49 साल की उम्र में अचानक गुज़र गए। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) के अनुसार, राणा का शुक्रवार को कुछ समय की बीमारी के बाद निधन हो गया था।
इससे पहले शुक्रवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, भारतीय शूटिंग के दिग्गज खिलाड़ी के पार्थिव शरीर को पौंधा में उनके कोच जसपाल राणा के घर और शूटिंग अकादमी में लाए जाने के बाद, उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थीं। जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।