1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इंतजार खत्म! फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, कब और कहां होगी टक्कर?

इंतजार खत्म! फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, कब और कहां होगी टक्कर?

क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स 2026 में आमने-सामने आ सकती हैं..

By Harsh 
Updated Date

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स 2026 में आमने-सामने आ सकती हैं। दोनों देशों के बीच होने वाला हर मुकाबला दुनिया भर में सुर्खियां बटोरता है और करोड़ों दर्शकों की नजरें इस पर टिकी रहती हैं।

पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

जापान में सज सकता है महामुकाबला

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची और नागोया में होगा। क्रिकेट को भी खेलों में शामिल किया गया है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की संभावना बन गई है। हालांकि क्रिकेट प्रतियोगिता का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन फैंस इस संभावित भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहां देख सकेंगे लाइव मैच

भारत में एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म Sony LIV पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

पढ़ें :- Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी

भारत का संभावित स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान का संभावित स्क्वॉड

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर)।

फैंस को शेड्यूल का इंतजार

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242

दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि शेड्यूल जारी होने के बाद होगी। लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, तो यह एशियन गेम्स 2026 के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...