jau ke upay : सनातन धर्म में अन्न को बहुत पवित्र माना जाता है। astroमें प्रयोग किया जाता है। जौ को वैदिक काल से यज्ञ ,हवन आदि कर्मकांड में प्रयोग किया जाता रहा है। ज्योतिष शास्त्र में जौ को चमत्कारी अनाज माना जाता है। कुंडली के ग्रह दोषों को दूर करने के लिए जौ के टोटके का उपाय किया जाता है। जौ को सोने के समान शुद्ध माना गया है। आइये जानते जौ के टोटके के बारे में।
पढ़ें :- Marriage Astro Tips : मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय, सभी बाधाएं दूर होती हैं
1. कुंडली यदि आप राहु के दुष्प्रभाव से परेशान हैं तो शनिवार के दिन जौ के साथ कोयला, कच्चा दूध, नारियल, तिल, तांबा और दूर्वा को बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
2.शनिवार के दिन कबूतरों को जौ खिलाने से राहु-केतु के बुरे प्रभाव में कमी आती है।
3.परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त है, तो जौ का उपाय कारगर सिद्ध हो सकता है। इसके लिए व्यक्ति के वजन के बराबर जौ लें और इसे बीमार व्यक्ति की नजर उतारते हुए पानी में बहा दें। ऐसा करने से व्यक्ति जल्दी स्वस्थ हो जाएगा।
4.घर के कलह-क्लेश व्यक्ति का सुख-चैन छीन लेते हैं। ऐसे में घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए पूर्णिमा और अमावस्या के दिन हवन करना चाहिए।