बिहार के समस्तीपुर में रविवार देर रात जेडीयू विधायक अमन भूषण की कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में विधायक समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब जेडीयू विधायक अमन भूषण अपनी स्कॉर्पियों से कुशेश्वरस्थान से जा रहे थे।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
इसी बीच मुसरीघरारी चौराहे पर ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। इस हादसे से जेडीयू विधायक की कार पलट गई। हादसे में विधायक और पांच अन्य लोग घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की रात करीब 11:30 पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में विधायक अमन भूषण के दो और ड्राईवर भी घायल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक अपनी गाड़ी से पटना जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राईवर वहां से भाग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।