पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक व पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल यूनाईटेड के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) ने कहा कि जनता मालिक है। उन्होंने जिन्हें वोट दिया, वहीं जीते। उन्होंने कहा कि जनता जो चाहेगी वही होता है। वह जिसको चाहती है, उसे कुर्सी पर बैठा सकती है। जैसे जनता में हवा उड़ा दिया गया है कि भाजपा ने मनमानी कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया। हालांकि, ऐसी बात नहीं है मैंने इस बात का पता लगाया। अब इस बात को लेकर जनता में यह मैसेज गया कि हम लोगों ने 2025 के विधानसभा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को वोट दिया और भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा कर अपना मुख्यमंत्री बना दिया।
पढ़ें :- BJP ने कराया बिल्कुल फेयर चुनाव, कुंदरकी और मीरापुर की तरह नहीं लगाया पुलिस-प्रशासन...बांकीपुर के चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव
जनता को यह खेल पसंद नहीं
अनंत सिंह (Anant Singh) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इन सब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता में इस बात की बदबू है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह (Anant Singh) ने राजद पर भी निशाना साधा है। कहा कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। इस बार उनके वोट बैंक ने अपना मत बर्बाद नहीं किया। सारा वोट दूसरी ओर शिफ्ट हो गया।