Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. JDU की नई टीम में बड़ा ट्विस्ट: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची आई, लेकिन निशांत का नाम गायब, 24 नेताओं को किया गया शामिल

JDU की नई टीम में बड़ा ट्विस्ट: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची आई, लेकिन निशांत का नाम गायब, 24 नेताओं को किया गया शामिल

By हर्ष गौतम 
Updated Date

JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी :  जनता दल (युनाईटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। 24 नेताओं को शामिल करते हुए बनाई गई इस टीम में कई अनुभवी चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन सूची में एक नाम का न होना अब चर्चा का केंद्र बन गया है। राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है। वहीं, वरिष्ठ नेता चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आलोक कुमार सुमन को दी गई है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

संगठन में कई नए और पुराने चेहरों को जगह

पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इनमें मनीष कुमार वर्मा, अफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्द्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर राजीव रंजन सिंह अपनी भूमिका में बने रहेंगे। इसके अलावा कई नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

जिस नाम की चर्चा थी, वह सूची से बाहर

इस नई सूची में निशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है, जो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में उनके सक्रिय राजनीति में आने और संगठन में बड़ी भूमिका मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह संगठन को समझने और जमीनी स्तर पर काम करने पर ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम पद को लेकर भी उनका नाम चर्चा में था, लेकिन उन्होंने सरकार में शामिल होने के बजाय संगठनात्मक काम को प्राथमिकता दी।

पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू

जल्द शुरू होगी बिहार यात्रा

निशांत कुमार ने हाल ही में पार्टी की सदस्यता ली है और तब से लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। आगामी 3 मई से वह बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण से होगी। इस दौरान वह राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता से सीधे संवाद करेंगे।
नई कार्यकारिणी के ऐलान के बाद अब यह साफ है कि जनता दल (युनाईटेड) संगठन को संतुलन और अनुभव के साथ आगे बढ़ाना चाहती है। हालांकि, एक नाम की गैरमौजूदगी ने भविष्य की राजनीति को लेकर कई नए सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Advertisement