नई दिल्ली। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन (JEE Main) के दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) की वेबसाइट पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर अपना परीक्षा केंद्र जांच सकते हैं। यदि किसी को परीक्षा केंद्र को लेकर कोई दिक्कत हो तो वह एनटीए ( NTA) से संपर्क कर सकता है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने गुरुवार को जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024 ) के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है। इस साल जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam) देशभर के 300 शहरों और भारत के बाहर 25 शहरों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल सत्र की परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
जेईई मेन सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024 ) सत्र 1 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024 ) सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं।
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
होमपेज पर ‘डाउनलोड जेईई मेन सिटी स्लिप’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर, अपना जेईई मेन 2024 आवेदन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
एक बार लॉग इन करने के बाद, आपकी जेईई मेन सत्र 1 सिटी स्लिप प्रदर्शित की जाएगी।
शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।