HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MAHARAJGANJ:कांग्रेस पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

MAHARAJGANJ:कांग्रेस पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

MAHARAJGANJ:कांग्रेस पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन, मंत्री और जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओ ने आज कांग्रेस छोड़ कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सांसद के कैम्प कार्यालय पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवम जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने माला और भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।

पढ़ें :- कांग्रेस पार्टी के लड़ाकू सिपाही और बंगाल में हमारे नेता हैं अधीर रंजन चौधरी : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस नेता बगापार प्रधान विवेक प्रताप सिंह उर्फ निक्कू सिंह एवम तमाम साथियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आम जनता कांग्रेस, सपा और बसपा से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि आप सभी कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय बन चुकी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम तय कर रहा है।

वही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन का राज कायम हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की भजपा सरकार में गाँव गरीब किसान का उत्थान हो रहा वही संस्कृति और विरासत का सम्मान भी हो रहा है।

इस अवसर पर प्रधान विवेक सिंह उर्फ निक्कू सिंह ने कहा कि वे पार्टी में कार्यकर्त्ता के रूप में काम करने आए हैं तथा तन-मन-धन से पार्टी की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज और देश के भले के लिए कोई दल सोचता है तो वह भाजपा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारा परिवार बढ़ा है । यह आंधी सुनामी बनने जा रही है। भाजपा की सुनामी में केवल कमल ही खिलेगा और हम अपने 11 लाख के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहे है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: मतदान के बीच रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, हनुमान मंदिर में किया दर्शन, मतदान केंद्रों पर भी पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में राष्मीराज सिंह, रजत सूर्यवंशी, संदीप वर्मा, दिनेश कन्नौज्जिया, जय हिंद वर्मा, राजू मौर्य, रविन्द्र शाही, अभिषेक वर्मा, बबलू यादव, दिवाकर राय, धनंजय अग्रहरी, राहुल गुप्ता, रघुनाथ यादव, निवास साहनी, सहित चार दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, राजीव द्विवेदी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...