नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में ईरान-अमेरिका-इस्राइल (Iran-US-Israel) के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों (Global Energy Markets) में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी खबरें आई थी। पहले खबरें आई थीं कि एटीएफ (ATF) की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर दो लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं। इसको लेकर फैले भ्रम पर अब विराम लगाते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक बढ़ोतरी इससे काफी कम है। ATF की कीमतों में लगभग 8.5 फीसदी की वृद्धि हुई है और वर्तमान कीमत करीब 1.04 लाख रुपये प्रति किलोलीटर है।
पढ़ें :- यूके के प्रधानमंत्री स्टारमर का बड़ा बयान, कहा- यह हमारा युद्ध नहीं है, हम सभी तूफानों का सामना करने को तैयार
1 अप्रैल से एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका थी : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु (Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu) ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट (Global Energy Crisis) और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने जैसी असाधारण परिस्थितियों के चलते 1 अप्रैल से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 2001 से डीरगुलेटेड एटीएफ की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर हर महीने तय होती हैं, लेकिन मौजूदा हालात में सरकार ने संतुलित और व्यावहारिक फैसला लिया है।
With ATF prices in India—deregulated since 2001 and revised monthly based on international benchmarks, facing extraordinary pressure due to global energy disruptions and the closure of the Strait of Hormuz, a steep increase of over 100% was anticipated from 1 April.
In this…
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में जारी जंग जल्द खत्म होने की उम्मीदों के बीच तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा भाव
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) April 1, 2026
नागरिकों के हित में सरकार ने लिया बड़ा फैसला
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF कीमतों में केवल 25 फीसदी (लगभग 15 रुपये प्रति लीटर) की आंशिक और चरणबद्ध बढ़ोतरी लागू की है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी बाजार आधारित कीमत लागू रहेगी। मंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि यह कदम यात्रियों को किराए में तेज बढ़ोतरी से बचाएगा, एयरलाइंस पर लागत का दबाव कम करेगा और इस चुनौतीपूर्ण समय में एविएशन सेक्टर की स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही, इस फैसले से कार्गो मूवमेंट और व्यापार-लॉजिस्टिक्स के लिए जरूरी एयर कनेक्टिविटी भी सुचारू बनी रहेगी, जिससे व्यापक अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।
पढ़ें :- Jet Fuel Prices Rise : जेट फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी, क्या अब हवाई सफर होगा महंगा?
बता दें कि 1 अप्रैल 2026 से लागू नई दरों के अनुसार, दिल्ली में एटीएफ की कीमत 96,638.14 रुपये से बढ़कर 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। कोलकाता में यह 99,587.14 रुपये से बढ़कर 1,09,450 रुपये, मुंबई में 90,451.87 रुपये से बढ़कर 98,247 रुपये और चेन्नई में 1,00,280.49 रुपये से बढ़कर 1,09,873 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।
रिपोर्ट : कौशिकी गुप्ता