पढ़ें :- Jet Fuel Prices दो लाख पार, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, बोली- एटीएफ की कीमतों में 115 नहीं 8.5 फीसदी हुई बढ़ोतरी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी एक पोस्ट में कहा गया है, “भारत में एटीएफ की कीमतें 2001 में नियंत्रण मुक्त कर दी गईं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के एक सूत्र के आधार पर मासिक रूप से संशोधित की जाती हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में असाधारण स्थिति के कारण , 1 अप्रैल को घरेलू बाजारों के लिए एटीएफ की कीमत में 100% से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद थी।”
इतिहास में पहली बार जेट फ्यूल की कीमत ₹2 लाख प्रति किलोलीटर के आंकड़े को पार कर गई है, जिससे आने वाले दिनों में विमान की टिकटें काफी महंगी होने की आशंका बढ़ गई है।
एयरलाइन कंपनियों के कुल खर्च का लगभग 40% हिस्सा सिर्फ ईंधन (ATF) पर खर्च होता है, इसलिए जब फ्यूल महंगा होता है, तो कंपनियों के पास यात्रियों पर बोझ डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
ईरान-अमेरिका-इजराइल के तनाव की वजह से वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, जिससे सप्लाई पर असर पड़ा और कीमतें बढ़ीं। हालांकि बढ़ोतरी कम है, फिर भी इससे एयरलाइंस पर दबाव बढ़ेगा, क्योंकि जेट फ्यूल उनके खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है।