नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि, इन दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली की यात्रा पर हैं।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह से बात की, नेपाल बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वालों के प्रति व्यक्त की संवेदना
एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने मीडिया को बताया था कि जेल से बाहर आने के बाद वह सोनिया गांधी से मिलने आए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री .@narendramodi जी से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई। pic.twitter.com/jByrjWHsUw
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 15, 2024
पढ़ें :- Nepal Flash Flood : ग्लेशियर से हिमस्खलन के कारण नेपाल में अचानक आयी बाढ़! अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत
बता दें कि, बीते दिनों हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए थे। जेल से बाहर आने के बाद झारखंड में बड़ा बदलाव हुआ था। चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।