Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand Exit Poll: झारखंड में जानिए किसकी बन रही है सरकार? एग्जिट पोल में इनको मिल रही हैं इतनी सीटें

Jharkhand Exit Poll: झारखंड में जानिए किसकी बन रही है सरकार? एग्जिट पोल में इनको मिल रही हैं इतनी सीटें

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand Exit Poll: झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। हालांकि, इससे पहले एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला है। एग्जिट पोल में झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही है।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल 
एक्सिस माय इंडिया के 81 सीटों के लिए जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन को 53 सीटें, जेकेएलएम को दो सीटें मिल सकती हैं। वहीं, टाइम्स नाऊ-जेवीसी ने एनडीए को 42 सीटें, इंडिया गठबधन को 38 और अन्य एक सीट मिलने का अनुमान जताया है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में 
मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘इंडिया’ को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को एक से 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीपुल्स पल्स ने भी अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 44 से 53 सीटें दी हैं। इसने सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 25 से 37 सीटें दी हैं।

Advertisement