Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jharkhand News : झारखंड के दुमका में स्पेन से आई पर्यटक से गैंगरेप, घटना में शामिल थे सात से आठ लोग

Jharkhand News : झारखंड के दुमका में स्पेन से आई पर्यटक से गैंगरेप, घटना में शामिल थे सात से आठ लोग

By संतोष सिंह 
Updated Date

दुमका। झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में एक विदेशी महिला से गैंगरेप (Gang-Raped) की कथित घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर्यटक स्पेन (Female Tourist Spain) से आई है। यह घटना शुक्रवार रात को रांची से 300 किमी दूर हंसडीहा पुलिस स्टेशन (Hansdiha Police Station) क्षेत्र के कुरुमाहत में हुई। बताया गया है कि महिला पर्यटक अपने साथी के साथ यहां एक टेंट में रुकी थी।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

जारमुंडी संभाग (Jaramundi Division) के पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को ही हुई। उन्होंने आगे की जानकारी बाद में देने की बात कही। इस बीच नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात से आठ युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह स्पैनिश जोड़ा बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर झारखंड (Jharkhand)  के दुमका (Dumka) पहुंचा था। यहां से उन्हें बिहार (Bihar) और फिर नेपाल (Nepal) जाना था। हालांकि, इस पूरे मामले पर दुमका के डिप्टी कमिश्नर और एसपी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि झारखंड (Jharkhand)  में यह घटना उस समय हुई, जब पीएम मोदी खुद राज्य में थे। उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था (Law and Order of Jharkhand) को लेकर चंपई सोरेन सरकार (Champai Soren Government) को घेरा भी था।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं...पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा
Advertisement